विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया कॉलमुखी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात*

खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने कॉलमुखी क्षेत्र का व्यापक दौरा कर मातपुर, पिपलिया, अमोदा सहित लगभग 10 से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक घोषणाएं कीं।
ग्राम पिपलिया में ग्रामीणों की मांग पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से तीन पुलिया एवं सड़क निर्माण की घोषणा की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने कहा, “तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा। आपने सेवा के लिए विधायक जी को चुना है, इसलिए आपकी सेवा निरंतर जारी रहेगी। आगे भी क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़ी जो भी मांगें होंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराया जाएगा। तनवे ने मातपुर में विधायक निधि से चल रहा है टीन सेट चबूतरे के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया
ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि का आत्मीय स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बलदेव मौर्य, सतनाम सिंह होरा,टिन्ना यादव जीतेन्द्र सिंह सावनेर दौलत सिंह, दीपक यादव, दुर्गेश शर्मा, ओम गुप्ता, अमृतलाल, कैलाश सोलंकी, बद्री नायक, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
