लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: एस.एन. कॉलेज में विधायक श्रीमती तन्वे ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में 3 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक श्रीमती कंचन तन्वे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैै। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, जैसे निःशुल्क स्कूटी, निःशुल्क लैपटॉप एवं अन्य प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें निरंतर अध्ययन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में समृद्ध पुस्तकालय, खेल मैदान तथा मल्टीपरपज जिम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंन बताया कि अधोसंरचना विकास के लिए प्राप्त 5.57 करोड़ रुपये की राशि से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत 10 प्रयोगशालाओं, दो अतिरिक्त कक्षों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक अवसंरचनात्मक विकास कार्य संपादित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पी. आर. वर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. अर्चना मोरे द्वारा किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: भाजपा का सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन हंत्या बाबा में 5 जुलाई को।
July 1, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर एबीवीपी ने चिकित्सकों का किया सम्मान
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी मंदिर निर्माण पर बड़ा अपडेट | प्रशासन, ट्रस्ट और समिति ने तेज किया काम
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला: 4 आरोपियों को उम्रकैद, एक को 25 साल की सजा
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: रक्तदान शिविर के संबंध में वार्ड पार्षदों व स्वयंसेवी संस्था की बैठक*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं*
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
July 1, 2026
खंडवा
खंडवा: डॉक्टर्स डे” पर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने रक्तदान कर पौधरोपण किया*
July 1, 2026