खंडवा: जिला जेल खंडवा का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं, विधिक सहायता एवं अपीलों की स्थिति की जानकारी ली*

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के द्वारा में जिला जेल, खंडवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक विचाराधीन एवं दोषसिद्ध बंदी से उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, नियुक्त अधिवक्ता से संपर्क तथा न्यायालयीन कार्यवाही की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
विशेष रूप से ऐसे बंदियों से, जिन्हें न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किया जा चुका है, यह जानकारी ली गई कि उनके विरुद्ध पारित निर्णय के संबंध में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर में अपील प्रस्तुत की गई है अथवा नहीं। जिन मामलों में अपील लंबित थी अथवा प्रस्तुत नहीं की गई थी, उनमें आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री पीयूष भावे ने बताया कि प्रत्येक बंदी को न्याय तक समान एवं प्रभावी पहुंच उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह उप जेल अधीक्षक श्री नवीन नेमा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री दशरथ सिंह चौहान, श्री प्रितेश दुबे, सुश्री साक्षी गुप्ता सहित जेल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में बंदियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
Read Next

खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा 