खंडवा : प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवानों को 3 दिवसीय “कैप्सूल कोर्स” में आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का प्रशिक्षण

खंडवा, 11 मई 2026। आगामी वर्षा ऋतु में संभावित प्राकृतिक आपदाओं और बाढ़ जैसी स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिले में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ कार्यालय, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट आशीष कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस “कैप्सूल कोर्स” का मुख्य उद्देश्य होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की क्षमता वृद्धि और कौशल उन्नयन करना है।
तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण के दौरान जवानों को आपदा प्रबंधन के आधुनिक उपकरणों का संचालन, बेसिक एवं एडवांस तैराकी के साथ-साथ जीवन रक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण तरीके सिखाए जाएंगे।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण के सहायक प्रभारी प्लाटून कमांडर रविंद्र महिवाल ने प्रशिक्षण के पहले दिन जवानों को आपदा के समय त्वरित रिस्पांस, डीप डाइविंग और बचाव कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से होमगार्ड के जवान मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित, सतर्क और सक्षम बन सकेंगे।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


