लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर बुलडोजर कार्रवाई, खाल-चर्बी-हड्डियों के जखीरे के बाद प्रशासन सख्त

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के मोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस मामले में आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिस मकान में पहले भारी मात्रा में जानवरों की खाल, चर्बी और हड्डियां बरामद हुई थीं, उसे आज ध्वस्त किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम ने इस स्थान पर दबिश दी थी, जहां अवैध रूप से पशु अवशेषों का बड़ा जखीरा मिला था। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, पुलिस बल और नगर निगम अमला मौजूद था।

घटना के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचीं, जबकि हिंदू संगठनों और आम जनता ने इस पूरे मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया। खासतौर पर चर्बी से कथित तौर पर घी बनाकर बाजार में सप्लाई करने की बात सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया और इसे धार्मिक रंग भी मिल गया।

लगातार सोशल मीडिया पर उठ रही आवाज़ों और मीडिया द्वारा मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। शुरुआती दौर में विभिन्न विभागों का रवैया ढुलमुल नजर आया, लेकिन बढ़ते जनआक्रोश के चलते अब सख्त कार्रवाई की गई है।

आज सुबह नगर निगम की टीम ने बिना पूर्व सूचना के एकत्रित होकर अभियान चलाया और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाना शुरू किया। मौके पर नगर निगम कमिश्नर, पुलिस के आला अधिकारी, नगर निगम उपायुक्त श्री सिटोल, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

प्रशासन ने इससे पहले क्षेत्र के अन्य संदिग्ध स्लॉटर हाउस को भी सील कर दिया था। इस पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज रही, जहां कांग्रेस ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।

कल बजरंग दल ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था और प्रशासन को चेतावनी दी थी कि वह तत्काल बुलडोजर चलाएं अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा मार्केट में चर्चा है कि बजरंग दल की चेतावनी का भी भारी असर इस कार्रवाई में देखने को मिला है.

फिलहाल मौके पर कार्रवाई जारी है और प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026