लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में वर्कशॉप चोरी का खुलासा, भोपाल से चोरी वाहन लाकर वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, 26 अप्रैल। खंडवा शहर की कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्कशॉप से लोहे का सामान चोरी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भोपाल से चोरी किया गया लोडिंग वाहन लेकर खंडवा पहुंचा था और उसी वाहन से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी का माल और वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी राजेश पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हरसूद रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने उनकी विश्वकर्मा वेल्डिंग वर्कशॉप के बाहर रखा आठ लोहे के दरवाजे, छह लोहे की जालियां, पांच तराफे और लोहे के पाइप कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 62 हजार रुपए बताई गई।

शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 234/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर और नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और साइबर सेल की मदद से चोरी में प्रयुक्त वाहन की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर लोडिंग वाहन क्रमांक MP 04 LD 6650 सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य पिता अशोक तंवर (45), निवासी एयरपोर्ट कॉलोनी भोपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोडिंग वाहन भी भोपाल से चोरी कर लाया था। पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन चोरी की रिपोर्ट कोहेफिजा थाना में पहले से दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी से करीब 2 लाख रुपए कीमत का लोडिंग वाहन और 62 हजार रुपए का चोरी गया सामान जब्त किया है। कुल बरामदगी करीब ढाई लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर भोपाल शहर के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, महिला अपराध सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, उपनिरीक्षक सुरेश जाधव, आरक्षक नितिन कोल्हे, लतेशपाल सिंह तौमर सहित कोतवाली थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026