लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

क्रिकेट सहित प्रशासन के तगड़े खिलाड़ी हैं खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता..इनके नेतृत्व में जिले को नई पहचान, विकास से खेल तक हर मोर्चे पर सफलता

खंडवा। जिले के विकास कार्यों, नवाचार योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के नेतृत्व में खंडवा लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। समाजसेवी एवं प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि जिले के मुखिया के रूप में कलेक्टर श्री गुप्ता अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दे रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जल संरक्षण संरचनाओं के क्षेत्र में पिछले वर्ष खंडवा जिला देश में प्रथम स्थान पर रहा था। वहीं इस वर्ष 22 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार खंडवा जिला देश में दूसरे स्थान पर है और लगातार प्रगति कर रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी जिले के प्रथम आने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

सुनील जैन ने कहा कि कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में नवाचारों को बढ़ावा मिला है। खेल गतिविधियों में भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। शतरंज जैसे खेलों में खंडवा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंचा है।

 

उन्होंने बताया कि वर्षों से लंबित दादाजी धाम मंदिर निर्माण कार्य भी अब तेजी से प्रगति पर है। कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयासों से दादाजी धाम पर भव्य संगमरमर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। संभावना है कि दादाजी की 100वीं बरसी वर्ष 2030 तक यह मंदिर पूर्ण हो जाएगा।

 

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी उन्होंने सराहनीय बताते हुए कहा कि शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। सिविल लाइन स्थित किशोर सभागृह को व्यवस्थित रखने के लिए लिया गया निर्णय भी स्वागत योग्य है।

 

जनसुनवाई में भी कलेक्टर की सक्रिय भूमिका से आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है और हितग्राहियों के कार्य समय पर पूरे किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में गुरुवार को पुनासा स्थित एनएचडीसी ग्राउंड पर कलेक्टर इलेवन और एनएचडीसी इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएचडीसी इलेवन ने 102 रन बनाए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कलेक्टर इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला दो विकेट से जीत लिया।

 

यह मैत्री मैच सहायक कलेक्टर डॉ. कृष्णा सुशीर के विदाई समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समाजसेवी सुनील जैन ने जिले के विकास कार्यों एवं खेल उपलब्धि पर कलेक्टर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026