लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा के उद्योगपति गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की यूनिवर्सिटी से मानद पीएचडी का प्रस्ताव

खंडवा। जिले के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी गुरमीत सिंह उबेजा को अमेरिका की Maryland State University, Gaithersburg (USA) द्वारा Industry & Social Work क्षेत्र में Honoris Causa (मानद) पीएचडी से सम्मानित किए जाने के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में उनके सामाजिक एवं औद्योगिक योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान देने की बात कही गई है।

विश्वविद्यालय के Doctoral Monitoring Board द्वारा जारी पत्र के अनुसार, गुरमीत सिंह उबेजा को यह सम्मान समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्हें आगामी 19 अप्रैल 2026 को India Habitat Centre, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है, जहां अंतिम पुष्टि के बाद उन्हें स्वर्ण पदक सहित मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि गुरमीत सिंह उबेजा East Nimar Chamber of Commerce के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में खंडवा के उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रभावी पहल की गईं, जिससे चैंबर ऑफ कॉमर्स को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उनके नेतृत्व में संगठन देशभर में अपने सक्रिय कार्यों के लिए जाना गया।

उबेजा सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं। वे खंडवा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके अलावा, वे पूर्व महापौर के प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सक्रिय नेता हैं।

यह सम्मान न केवल गुरमीत सिंह उबेजा के व्यक्तिगत योगदान का प्रतीक है, बल्कि खंडवा जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में नए तरीके की ठगी! अस्पताल में मां भर्ती बताकर टेंट व्यापारी से 95 हजार रुपये ठगे
April 25, 2026
क्राइम
खंडवा क्राइम अपडेट: पिछले 24 घंटे में जिलेभर में मारपीट, अपहरण, चोरी, सड़क हादसे और आबकारी के 30 मामले दर्ज
April 25, 2026
खंडवा
मध्यम और बड़े किसानों के लिए गेहूं स्लॉट बुकिंग शुरू, अब 9 मई तक मिलेगा मौका स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाई गई, शनिवार को भी जारी रहेगी खरीदी
April 24, 2026
खंडवा
गांधी भवन में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर 10 मई तक वार्ड और पंचायत स्तर पर समितियां बनाने के निर्देश, प्रबंधन समिति का भी गठन
April 24, 2026
खंडवा
अभी-अभी: खंडवा के रुस्तमपुर-कुमठी के बीच नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर, तीन घायल
April 24, 2026
क्राइम
खंडवा क्राइम अपडेट: पिछले 24 घंटे में मारपीट, अवैध शराब, आगजनी और 4 मर्ग सहित कुल 29 प्रकरण दर्ज
April 24, 2026
खंडवा
हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है,  कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र और प्रदेश के कई प्रति में हमारी सरकार कार्य कर रही है, ,,विधायक कंचन तनवे,, ग्राम भामगढ़ में विधायक ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात।
April 24, 2026
खंडवा
जिला मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर एवं आईटी विभाग के जिला संयोजक बने श्रंगी उपाध्याय। खंडवा। इन दिनों भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा अलग अलग प्रकोष्ठों एंव मोर्चो का
April 24, 2026
खंडवा
सभी विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर आगे बढ़े। विधायक ने अमलपुरा, जसवाडी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को किया साइकिल का वितरण।
April 24, 2026
खंडवा
खंडवा को मिली बनारस हड़पसर (पुणे) प्रतिदिन अमृत भारत की सौगात..सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल रेल मंत्री से लगातार पुणे के लिए ट्रेन की मांग कर रहे थे।
April 24, 2026