खंडवा : परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज का जनसंपर्क अभियान तेज, पीले चावल और कार्ड देकर दे रहे निमंत्रण

खंडवा। भगवान Parashurama जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 5 दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
समाज के पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर लोगों को पीले चावल (अक्षत) एवं निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। मंगलवार को गणेश तलाई क्षेत्र में विशेष रूप से समाजजनों को आमंत्रित किया गया।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के जिलाध्यक्ष चिराग मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अरिन दुबे, भावेश शर्मा, अपूर्व उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को वाहन रैली और 19 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों का कहना है कि परशुराम जयंती को लेकर समाज में व्यापक उत्साह है और इस बार कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
Read Next








