लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : मासूम 13 साल के लड़के के साथ घिनौनी हरकत करने वाले को छेगांव पुलिस ने पकड़ा

खंडवा। जिले के छेगाव माखन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालक ने परिजनों को बताया कि मंश्या उर्फ मंसाराम (पिता हावला) उसे कई बार बहला-फुसलाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और उसके साथ गलत कृत्य करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने बालक को एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बालक को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

यह कार्रवाई आईपीएस अमित कुमार के निर्देशन में की गई। टीम में एसआई प्रकाश मंडलोई, एचसी सुनील, कॉन्स्टेबल सागर, राकेश और आदित्य की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के कार्रवाई की जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
विदिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, विधायक कंचन तनवे ने महिलाओं को 33% आरक्षण पर रखा जोर
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा में आवारा कुत्तों (श्वान )का आतंक: गोवंश पर हमला, बच्चों पर भी खतरा — 50 वार्ड प्रभावित
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : परशुराम जयंती को लेकर ब्राह्मण समाज का जनसंपर्क अभियान तेज, पीले चावल और कार्ड देकर दे रहे निमंत्रण
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : मुझे वह मेरे बेटे को फसाने की की जा रही है साजिश!पुलिस को दिया पिता पुत्र ने आवेदन
April 14, 2026
क्राइम
शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस को सौंपा — आरोपी जेल भेजा गया
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा: “मेरे बेटे को फंसाने की हो रही साजिश” — पिता-पुत्र ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा BJYM अध्यक्ष पद की दौड़ तेज: संगठन विस्तार के बीच 5 नाम चर्चा में, युवा नेतृत्व पर भाजपा का फोकस
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : जिला कांग्रेस ने मनाया बाबा साहब का धूमधाम से जन्मदिवस, अस्पताल में बांटे फल
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा : रेलवे स्टेशन पर भी मनाया गया बाबा साहब का जन्म दिवस
April 14, 2026
खंडवा
खंडवा में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
April 14, 2026