लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : मुझे वह मेरे बेटे को फसाने की की जा रही है साजिश!पुलिस को दिया पिता पुत्र ने आवेदन

झूठी शिकायत और धमकियों से परेशान परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार, प्रतिष्ठा को नुकसान का आरोप

खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजनी निवासी एक परिवार ने कुछ लोगों पर झूठी शिकायत कर प्रताड़ित करने, धमकाने और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में आवेदकों ने जिला पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदक संतोष पिता पूनमचंद एवं उनके पुत्र दीपक ने शिकायत में बताया कि वे कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और उनका किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद ग्राम जलकुआं के कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ पुलिस थाना पिपलोद में धोखाधड़ी की झूठी और भ्रामक शिकायत दर्ज कराई गई है।

आवेदन में बताया गया कि शिकायतकर्ताओं द्वारा उन्हें मुख्य आरोपी के सहयोगी के रूप में झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। आरोप लगाया गया है कि शंकर नामक व्यक्ति के फरार होने में दीपक की भूमिका बताई जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि संबंधित वाहन उसके घर पर ही खड़ा है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी जा चुकी है।

आवेदकों का कहना है कि इस झूठी शिकायत के कारण उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। घर में शादी का माहौल होने के बावजूद इस विवाद के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और रिश्तेदारी पर भी असर पड़ा है।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय उनका परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था और विभिन्न स्थानों पर निमंत्रण देने गया हुआ था, इसके बावजूद उन्हें इस मामले में घसीटा जा रहा है।

आवेदकों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026