लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में आवारा कुत्तों (श्वान )का आतंक: गोवंश पर हमला, बच्चों पर भी खतरा — 50 वार्ड प्रभावित

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में आवारा कुत्तों (श्वानों) का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के माता चौक, रामनगर सहित शहर के कई इलाकों में कुत्तों के हमलों से लोग दहशत में हैं।

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गोवंश पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गोकुलधाम क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं रामनगर के सरकारी अस्पताल के पास की गली में भी कुत्तों द्वारा लोगों, खासकर बच्चों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या केवल एक-दो वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लगभग 50 वार्डों में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

निवासियों ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए। साथ ही शहरभर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और नियंत्रण की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इन जीव-जंतुओं का ध्यान रखें। अपने आसपास नजर आने वाले कुत्तों और गोवंश को यथासंभव भोजन और पानी उपलब्ध कराएं, जिससे उनकी आक्रामकता में कमी आ सके और मानवीय संवेदनाएं भी बनी रहें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : पुनासा में बस ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर समाज में नाराजगी…
October 11, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर : गोमुख घाट पर नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के सिंगोट में बिजली कटौती से कांग्रेस नाराज, आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में धूमधाम से विराजित हुईं मां दुर्गा की प्रतिमाएं प्राचीन शीतला माता मंदिर में भी हुई स्थापना
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लगाई सिर्फ योजनाओं का बखान करती एक LED…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के यूनियन बैंक को मिला अगले ही दिन स्टे! देखें इस मामले को लेकर क्या बोले जानकर वकील.!
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा की 20 से 25 हजार जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत! आखिर क्या है ये राहत? जानिए पूरी खबर…
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा में किशोर प्रेरणा मंच के 20 साल का संघर्ष शून्य से शुरुआत, सफलता तक की कहानी..
October 11, 2026
खंडवा
खंडवा के जावर में शराबबंदी की मांग, महिलाओं ने थाने से वाइन शॉप तक निकाली रैली..
October 11, 2026