लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा रेलवे स्टेशन पर एलपीजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप, बड़ी दुर्घटना टली.. कलेक्टर,एसपी सहित रेलवे प्रबंधन की टीम हुई सक्रिय..

मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मालगाड़ी की बोगी से गैस लीकेज होने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में एलपीजी गैस भरी हुई थी, जिसकी एक बोगी से रिसाव शुरू हो गया।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, डीआईजी मनोज कुमार राय, एसपी सहित रेलवे और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। आरपीएफ, जीआरपी और तकनीकी टीमों ने तत्काल स्थिति को संभालने के लिए मोर्चा संभाला।

एहतियात के तौर पर संबंधित मालगाड़ी को आउटर पर खड़ा कर दिया गया और आसपास से गुजरने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया, जिससे किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।

तकनीकी टीम द्वारा गैस लीकेज को प्रारंभिक रूप से नियंत्रित कर लिया गया है और अब उसे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बंद करने का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026