खंडवा : सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के खिलाफ कलेक्टर से मिले कांग्रेस जन
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मुलाकात कर सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के विरुद्ध नाराजगी जताई। मामला शहर के दूध तलाई क्षेत्र का है, जहां सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की दुकानों से अतिक्रमण हटाया और मौके पर रखी रेत को जप्त किया।
कार्रवाई के दौरान पूर्व कांग्रेस पार्षद सलीम पटेल भी मौके पर पहुंचे, जहां उनकी सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह से तीखी बहस हुई। सलीम पटेल ने जप्त की गई रेत को घरेलू उपयोग की बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने रेत से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। दस्तावेज नहीं मिलने पर मौके पर मौजूद रेत को अवैध मानते हुए जप्त कर लिया गया।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात की और नगर निगम की टीम तथा सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा शहर में की जा रही अतिक्रमण और अन्य कार्रवाइयों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
क्राइम 
