लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

खंडवा। शहर में आज गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु अर्जुन देव जी को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।

समागम की शुरुआत ज्ञानी ईश्वर सिंह खालसा द्वारा किए गए मधुर कीर्तन से हुई। इसके पश्चात ज्ञानी जसबीर सिंह राणा जी ने गुरु इतिहास और उपदेशों पर आधारित प्रेरणादायक कथा प्रस्तुत की, जिसे संगत ने श्रद्धा भाव से सुना।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हेमकुंड फाउंडेशन से आए रागी जत्था रहे। ज्ञानी अजय सिंह “रब्बाबी” ने पारंपरिक रब्बाब वाद्य यंत्र के साथ कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। यह प्रस्तुति गुरु नानक देव जी के समय से चली आ रही रब्बाबी परंपरा की झलक थी, जिसे सुनकर उपस्थित सभी श्रद्धालु निहाल हो गए।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कमलजीत सिंह सलूजा ने हेमकुंड फाउंडेशन से आए जत्था एवं सभी संगत का आभार व्यक्त किया। वहीं सभा के सचिव सरदार दलजीत सिंह सवन्नी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सरदार अजीत सिंह ऊबेजा, सरदार जोगिंदर सिंह कुकरेजा, सरदार जगजीत सिंह चावला, सरदार इंदरजीत सिंह कुकरेजा, सरदार गुरभेज सिंह होडा, सरदार भूपेंद्र सिंह बग्गा, सरदार सुमिंदर सिंह होडा, डॉ. हरदीप सिंह बतरा, सरदार हरवंत सिंह कुकरेजा, शानू होडा और खुशदीप सिंह होडा सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम की जानकारी श्री गुरु सिंह सभा के प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह कुकरेजा द्वारा दी गई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026