खंडवा में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी की सख्ती: आदिम जाति कल्याण विभाग में ट्रांसफर मामले की जांच के निर्देश, किसानों की सुविधाओं पर जोर.. मुंदी रोड, बाय पास पर भी दी जानकारी…
खंडवा। मध्य प्रदेश शासन के खंडवा प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कई अहम निर्देश दिए और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सख्त रुख दिखाया।
प्रभारी मंत्री ने आदिम जाति कल्याण विभाग में हाल ही में हुए तबादलों को लेकर मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच टीम बनाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री लोधी ने जिले में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने जल संचय अभियान में खंडवा के कार्यों की सराहना की और “अमृत धाम” योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को भी जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी।
किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्री ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने गेहूं खरीदी केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने मुंदी रोड सहित शहर के बाईपास से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता विकास कार्यों को समय पर पूरा करना और आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
पूरी खबर और मंत्री के बयान सुनने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 





