खंडवा में आशापुर डैम से दो शव मिलने से सनसनी: बाइक समेत नदी में गिरने की आशंका, जांच जारी
अजय प्रिंस मेहता की रिपोर्ट
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर चौकी इलाके में स्थित एक डैम में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों व्यक्ति बाइक सहित नदी में गिर गए, जिससे डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय सामने आई जब डैम के पास से गुजर रहे कुछ लोगों को पानी में दो शव तैरते हुए दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर वे घबरा गए और तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्रवाई शुरू की। बेहद प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जो बाइक नदी के बाहर निकल गई है वह प्रताप राम सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है जो आड़ा खेड़ा की होना बताया जा रहा है हालांकि पुलिस पुख्ता प्रमाण के बाद बता पाएगी कि दोनों लोग कौन है कहां के रहने वाले हैं? और घटना का असल कारण क्या है?
फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
👉 इस खबर को जैसे ही मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी सामने आएगी, अपडेट किया जाएगा।
Read Next

खंडवा 


खंडवा
खंडवा
खंडवा 
