राम कथा मंच से पुलिस का संदेश—नशा छोड़ो, जिंदगी संवारो!
श्रीराम कथा समापन पर पुलिस प्रशासन का सम्मान, टीआई विजय वर्मा ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
किल्लौद। श्री हरिहर चैतन्य सेवा धाम आश्रम, चैतन्य नगर पाटाखाली में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आश्रम समिति द्वारा बीते पांच दिनों से निरंतर सेवा दे रहे पुलिस प्रशासन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया।
सेवा के लिए पुलिस टीम का सम्मान
कथा आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रिय भूमिका को देखते हुए आश्रम समिति ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के सहयोग की सराहना की।
टीआई विजय वर्मा ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा ने कथा सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करते हुए सभी से नशे से दूर रहने की अपील की।
नशे के दुष्परिणामों पर किया जागरूक
निरीक्षक विजय वर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों को समझाइश दी कि नशे की आदत जीवन को बर्बादी की ओर ले जाती है, इसलिए इससे दूर रहना आवश्यक है।
युवाओं से विशेष अपील
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं और समाज के लिए उदाहरण बनें।
कार्यक्रम का समापन भक्ति, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने ऐसे प्रयासों की सराहना की।
Read Next









