खंडवा: अवसाद में युवक ने काटा हाथ, डायल-112 की तत्परता से बची जान

खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित निर्मल धाम में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या के प्रयास में अपना हाथ काट लेने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 30 मार्च 2026 की देर रात 11:49 बजे प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक पंकज और पायलट इंतियाज अली ने पाया कि अज्ञात कारणों से अवसादग्रस्त व्यक्ति ने खुद को घायल कर लिया था।
डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल एफआरवी वाहन से जिला चिकित्सालय खंडवा पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। समय पर मिली सहायता के कारण व्यक्ति की जान बच सकी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



