लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

खंडवा जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बोरगांव चौकी पुलिस ने अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

मुखबिर सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी बोरगांव अविनाश भोपले के नेतृत्व में टीम ने 31 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी की।

वाहन में क्रूरता पूर्वक भरे मिले दो बैल

सूचना के आधार पर पुलिस ने नीले रंग के चार पहिया वाहन क्रमांक MP 12 LA 0879 को रोककर जांच की। वाहन में दो बैलों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पाया गया। चालक से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी गिरफ्तार, गौवंश सुरक्षित गौशाला भेजा

पुलिस ने आरोपी विशाल कुशवाह पिता राजू कुशवाह, उम्र 24 वर्ष, निवासी छैगांवमाखन जिला खंडवा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वाहन एवं गौवंश को जब्त कर बैलों को सुरक्षा के लिए गौशाला में रखा गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

आरोपी के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3, 181, 146, 196 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अविनाश भोपले, सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बिसेन, आरक्षक राहुल राजपूत और संतोष मगरे की सराहनीय भूमिका रही।

👉 इस कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी और ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो खबर जरूर देखें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026