लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : प्रशिक्षु आईपीएस की कार्रवाई, छैगांवमाखन में जुए के फड़ पर दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये जब्त

खंडवा जिले में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में जुए के फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

मुखबिर सूचना पर दी गई दबिश

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी छैगांवमाखन प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 और 30 मार्च 2026 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।

 

जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

दबिश के दौरान आरोपी घेरा बनाकर ताश के पत्तों पर रुपये पैसों से हार-जीत का दांव लगाते हुए जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

45 हजार रुपये और ताश के पत्ते जब्त

आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और कुल 45,000 रुपये नगद गवाहों के समक्ष जब्त किए गए।

 

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने निम्न आरोपियों के खिलाफ थाना छैगांवमाखन में अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है—

 

1. मंगल उर्फ अनिल पिता रायसिंह चौहान, निवासी ग्राम छैगांवमाखन, थाना छैगांवमाखन

2. बिजेश पिता नानुराम बेलदार, निवासी दुलहार फाटा, थाना पंधाना

3. गुड्डु पिता मोहन बेलदार, निवासी दुलहार फाटा, थाना पंधाना, जिला खंडवा

4. बबलु पिता मांगिलाल बेलदार, निवासी ग्राम अजंदी, थाना मोघटरोड, जिला खंडवा

5. संजय पिता जगदीश बेलदार, निवासी भोंडवाड़ी, थाना पिपलोद, जिला खंडवा

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार के साथ उपनिरीक्षक प्रकाश मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र गोलकर सहित आरक्षक सागर, आदित्य, ब्रजपाल, राकेश अजनारे एवं सैनिक महेश कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 इस कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी और ग्राउंड अपडेट देखने के लिए वीडियो खबर जरूर देखें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खेतों में नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें…कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम को दिए निर्देश..
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा: पंधाना विधानसभा में कांग्रेस ने घोषित किए 36 मंडल अध्यक्ष, गांववार सूची जारी
March 31, 2026
खंडवा
बड़ौदा अहीर में तैयारियों का निरीक्षण: विधायक छाया मोरे और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लिया जायजा
March 31, 2026
खंडवा
भारतीय सेना में “अग्निवीर” भर्ती के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि आज
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा: अवसाद में युवक ने काटा हाथ, डायल-112 की तत्परता से बची जान
March 31, 2026
खंडवा
भोपाल में उठे खंडवा के मुद्दे: विकास प्राधिकरण और फ्लाईओवर देरी पर विधायक सक्रिय
March 31, 2026
क्राइम
खंडवा : बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला की जान बचाने लगाई दौड़, इंसानियत की मिसाल
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : भूख से बिलखते बच्चों की पुकार, बस स्टैंड पर दिनभर तड़पता रहा परिवार… शाम को जागी इंसानियत
March 31, 2026
खंडवा
खंडवा : पेड़ पर टंगी रहस्यमयी पोटलियों से फैली सनसनी, खोलते ही सामने आया चौंकाने वाला सच
March 31, 2026