लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा बस स्टैंड पर लाचार परिवार: तीन मासूम बच्चों संग मदद की आस में बैठे, दिनभर भूखे-प्यासे

शाम को समाजसेवी की मदद से उन्हें खाना खिलाया गया।

खंडवा। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया, जहां बिहार निवासी प्रमोद अपनी पत्नी चंदा रे वासी मोतीहारी बिहार पटना अपने तीन छोटे बच्चों के साथ सुबह से शाम तक मदद की उम्मीद में बैठा रहा। लेकिन दिनभर गुजर जाने के बावजूद कोई मददगार सामने नहीं आया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बस स्टैंड पर वर्षों से कुली का कार्य एवं समाज सेवा का कार्य करने वाले मुख्तार मनिहार ने समाजसेवी नारायण बाहेती, सुनील जैन, गणेश भावसार को पीड़ित परिवार की जानकारी दी। कहते हैं भूखे को रोटी और प्यासे को पानी यदि हमने पिला दिया तो यह पुण्य कार्य होता है इसके तहत समाजसेवी नारायण बाहेती ने शाम के समय इन परिजनों के लिए भोजन भिजवाया समाजसेवी सुनील जैन मुख्तियार एवं कपिल शर्मा ने पीडीत परिवार को बैठकर भोजन करवाया साथ ही परिवार से चर्चा की और उन्हें आशवस्त किया कि वे जहां भी जाना चाहेगें मंगलवार उन्हें भिजवा दिया जाएगा। सुनील जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के दिन परिवार को भोजन कराकर मन में शांति का एहसास हुआ।

पीड़ित परिवार ने बताया कि वे किसी गंभीर परेशानी के चलते खंडवा पहुंचे हैं, लेकिन अब उनके पास न खाने-पीने की व्यवस्था है और न ही आगे जाने का कोई साधन। तीनों मासूम बच्चे भूख और प्यास से बेहाल नजर आए, जबकि माता-पिता बेबसी के साथ लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। शाम को समाज सेवायों के सहयोग से उनके भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गई। शासकीय वन स्टाफ से भी टीम ने आकर उनकी काउंसलिंग की एवं बच्चों को सेंटर ले जाने का माता-पिता से अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026