लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : बड़ा फैसला: इतवारा बाज़ार अब मंडी परिसर में लगेगा, सड़क से हटेंगी 400 दुकानें

खंडवा शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब इतवारा बाज़ार में लगने वाली अस्थायी दुकानें अगले रविवार से पुरानी अनाज मंडी परिसर के भीतर संचालित की जाएंगी।

🚧 यातायात समस्या के समाधान की पहल

शहर में लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई, मंडी सचिव रामवीर किरार और राजस्व अधिकारी प्रकाश राजपूत भी मौजूद रहे।

300-400 दुकानों को मिलेगा नया स्थान

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इतवारा बाज़ार में लगने वाली करीब 300 से 400 अस्थायी दुकानों को अब मंडी प्रांगण के अंदर व्यवस्थित रूप से स्थान दिया जाएगा।

सड़क किनारे दुकानों के कारण अक्सर यातायात बाधित होता था, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता था.

📅 29 मार्च को व्यापारियों से होगी चर्चा

प्रशासन द्वारा 29 मार्च को व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाइश दी जाएगी। सहमति के बाद अगले इतवार से पूरा बाजार मंडी परिसर के भीतर ही संचालित किया जाएगा।

📌 क्या होगा फायदा

शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत

बाजार अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित होगा

आमजन और व्यापारियों दोनों को फ़ायदा होगा.. ऐसा प्रशासन का कहना है..

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026