लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम डायरी: 24 घंटे में 20+ मामले, मारपीट, अवैध वसूली, हादसे और 6 मौतों से हड़कंप..जिले में एक दिन में 4 नाबालिग बालिकाएं लापता

खंडवा क्राइम डायरी: 24 घंटे में 20+ मामले, मारपीट, अवैध वसूली, हादसे और 6 मौतों से हड़कंप

खंडवा। जिले में 25 मार्च से 26 मार्च 2026 के बीच बीते 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं। मारपीट, अवैध वसूली, चोरी, सड़क हादसे, अवैध शराब और मौत के मामलों ने पुलिस रिकॉर्ड में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्तुत है थाना-वार विस्तृत रिपोर्ट:

🔴 कोतवाली थाना

पहले मामले में एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पहचान गोपनीय)

दूसरे मामले में फरियादी चंदन पिता मंजीत (19 वर्ष) निवासी सूरजकुंड की शिकायत पर आरोपी राहुल पिता सुपाजी रोकडे निवासी गायत्री मंदिर के पीछे सूरजकुंड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने ठेला लगाने पर हर सप्ताह 500 रुपए की मांग की, मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

🔴 मोघट रोड थाना

पहले मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी राजा, गुड्डू, सरफराज उर्फ सप्पू और तोहीद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने आपसी विवाद में हस्तक्षेप करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे मामले में फरियादी प्रकाश पिता जशवंत पचोले (37 वर्ष) निवासी जसवाड़ी रोड खंडवा की शिकायत पर आरोपी नाना एवं मनोज निवासी छोटी नदी खंडवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने समझाने की बात पर गाली-गलौज कर मारपीट की।

🔴 पदमनगर थाना

पहले मामले में एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। (पहचान गोपनीय)

दूसरे मामले में फरियादी राजेश पिता छतरसिंह अलावे (20 वर्ष) निवासी ग्राम नलवड़ थाना बेड़िया जिला खरगोन की शिकायत पर एम्बुलेंस क्रमांक CG04NZ1318 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने गलत दिशा में वाहन चलाकर आयशर से टक्कर मार दी, जिससे फरियादी घायल हुआ।

🔴 पंधाना थाना

फरियादी आनंद पिता कालू (22 वर्ष) निवासी ग्राम कोहदड़ की शिकायत पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-12-ZC-8883 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिससे योगेश पिता धर्मेंद्र (17 वर्ष) घायल हो गया।

मर्ग में अजय पिता सुखलाल (23 वर्ष) निवासी टाकलीकला की करंट लगने से मौत हो गई।

🔴 पिपलोद थाना

अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से फुलचंद पिता कड़वा (55 वर्ष) निवासी ग्राम ईटवामाल की मौत हो गई।

दूसरे मामले में आरोपी देवेन्द्र पिता अशोक मालवीय (30 वर्ष) निवासी बलवाड़ा के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी शराब जब्त की गई।

🔴 मूंदी थाना

पुलिस ने आरोपी धीरज पिता दिलीपसिंह कोरकू (27 वर्ष) निवासी ग्राम पुरनी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

दूसरे मामले में आरोपी अजय पिता गजराज राजौरिया (22 वर्ष) निवासी ग्राम भगवानपुरा के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

🔴 मांधाता थाना

फरियादी जयवंत पिता अंतरसिंह पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम बिहारिया थाना पान बिहार जिला उज्जैन की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-13-ET-9856 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई।

दूसरे मामले में एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। (पहचान गोपनीय)

तीसरे मामले में आरोपी ममताबाई पति जगत करोले (38 वर्ष) निवासी इनपुन पुनर्वास के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

🔴 धनगांव थाना

लाइनमैन प्रदीप पिता (उपलब्ध नहीं) निवासी अत्तर की लापरवाही से ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान प्रधुम्य पिता शौभागसिंह मोर्य (28 वर्ष) निवासी ग्राम नावली को करंट लग गया, जिससे उसके हाथ और कंधे में गंभीर चोटें आईं।

🔴 नर्मदानगर थाना

अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से स्कूटी को टक्कर मारने से अरुण पिता मंशाराम कचनारे (50 वर्ष) निवासी ग्राम डांग की मौके पर ही मौत हो गई।

🔴 हरसूद थाना

एक नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। (पहचान गोपनीय)

मर्ग में देवीसिंह पिता बालाराम जाधव (70 वर्ष) निवासी ग्राम जोगीबेडा की सीढ़ियों से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

🔴 खालवा थाना

पहले मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी लवकुश पिता मल्ला बंजारा एवं मल्ला पिता नंदराज बंजारा निवासी ग्राम सामुढाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने खेत में गड्ढा खोदने से मना करने पर गाली-गलौज कर फावड़े से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरे मामले में फरियादी मुकेश पिता रामलाल कोरकू (35 वर्ष) निवासी ग्राम छापाकुंड की शिकायत पर आरोपी गोपाल पिता सुखराम कोरकू निवासी ग्राम खमलाय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने लकड़ी से हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मर्ग में

लक्ष्मण पिता शिवराम (45 वर्ष) निवासी ग्राम गुलाई की संदिग्ध मौत

रचना पति सुमेरसिंह राजपूत (40 वर्ष) निवासी ग्राम जामधड़ की सल्फास सेवन से मृत्यु

🔴 किल्लौद थाना

फरियादी ओमप्रकाश पिता बालकिशोर बंजारा (26 वर्ष) निवासी ग्राम गड़बड़ी की शिकायत पर आरोपी हुकुम पिता मांगीलाल बंजारा निवासी ग्राम सेमरूढ़ एवं पवनसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026