लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मानसिक स्वास्थ्य के संवर्द्धन हेतु कार्यशाला सम्पन्न

 

खण्डवा 24 मार्च 2026, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय महाविद्यालय खंडवा में “मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग क़ी आवश्यकता” विषय पर उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ और वेलनेस कार्यक्रम के मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह फरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में मानव जीवन को संतुलित रखने के लिए योग को जीवन में अपनाना बहुत जरूरी हो गया है।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय खंडवा के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय इंगले ने कहा कि वर्तमान जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को संतुलित रखने एवं स्वस्थ रखने के लिए योग को जीवन में अपनाना अनिवार्य हो गया है। योग के माध्यम से जीवन को खुशहाल बनाने के लिए 24 घंटे समय से आधा घंटा जरूर निकालना चाहिए जिससे जीवन को संतुलित रखा जा सकता है। योगा हमें एकाग्र रहना सिखाता है। योग हमें हर तरह से स्वस्थ बना देता है। प्राणायाम करने से मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है जिससे विद्यार्थी अवसाद से बच सकते हैं। कार्यक्रम में एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं स्पोर्ट विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार अब्राहम ने किया।

(फोटो संलग्न)

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन क्षेत्रों में 4 घंटे का मेंटेनेंस शटडाउन
March 24, 2026
खंडवा
आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरित किए गए
March 24, 2026
खंडवा
महावीर जयंती के उपलक्ष में जय जिनेंद्र महिला मंडल की शानदार भजनों की हुई
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें.. क्या है हकीकत? देखें
March 24, 2026
खंडवा
रेडक्रॉस सोसाइटी खंडवा के तत्वावधान में स्थानीय गणगौर घाट पर स्वच्छता अभियान किया गया।
March 24, 2026
खंडवा
भाजपा संगठन द्वारा पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों से स्वेच्छा अनुसार आजीवन सहयोग निधि का हो रहा है संग्रह।
March 24, 2026
खंडवा
लोकसभा में उठी मांग: उच्च न्यायालयों में हिंदी अनिवार्य करें।
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा जिला न्यायालय में विदाई समारोह: डीजे ममता जैन का हुआ स्थानांतरण
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा में गणगौर पर भव्य आयोजन, पूर्व महापौर के निवास पर जुटे जनप्रतिनिधि
March 24, 2026
खंडवा
खंडवा: सूरजकुंड अतिक्रमण विवाद पर प्रशासन सख्त, राजस्व, रेलवे और पुलिस की संयुक्त बैठक
March 24, 2026