लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

लोकसभा में उठी मांग: उच्च न्यायालयों में हिंदी अनिवार्य करें।

खंडवा। देश में न्याय तक पहुँच को आम नागरिकों के लिए आसान बनाने की दिशा में भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने लोकसभा में जोरदार प्रस्ताव पेश किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मध्यप्रदेश और अन्य हिंदी भाषी राज्यों के उच्च न्यायालयों में कार्यवाही और आदेशों की भाषा हिंदी करने की मांग उठाई।

सांसद पाटिल ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश उच्च और जिला न्यायालय अंग्रेजी में कार्यरत हैं। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र और गरीब नागरिक, जो अंग्रेजी से परिचित नहीं हैं, वकीलों पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं और अपने ही मामलों की स्थिति समझने में असमर्थ रहते हैं। इस वजह से आम लोग न्याय प्रणाली से कटे हुए महसूस करते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लोकसभा में संविधान के अनुच्छेद 348(2) और राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 7 का हवाला देते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों में हिंदी या क्षेत्रीय भाषा के प्रयोग को अनिवार्य करना न्यायिक प्रक्रिया को जनसुलभ और पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि हिंदी को न्यायालयीन कार्यवाही और आदेशों की प्रमुख भाषा के रूप में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

इस कदम को सांसद ने समान न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करने और हिंदी भाषी राज्यों के नागरिकों के लिए न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए आवश्यक बताया। लोकसभा में इस प्रस्ताव के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रयोग और न्याय व्यवस्था में आम जनता की भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026