लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विद्याकुंज के आयोजन में जिला प्रशासन भी सहभागी 

स्पेस साईंस एवं टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में जिले के सभी 6 ब्लॉकों से 12 हजार से ज़्यादा विद्यार्थी भागीदारी करेंगे 

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय स्पेस साईंस एवं टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का अधिकतम लाभ खण्डवा जिले के विद्यार्थियों को मिले इसके लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय भूमिका में आ गया है। जिले के सभी छह विकासखंडो के तमाम शासकीय अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की इस आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज एक बैठक का आयोजन कर इसकी रुपरेखा बनाई गई। 

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एस सोलंकी ने जिले के तमाम शासकीय -अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जिले के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है जिसमे देश के शीर्षस्थ वैज्ञानिक अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के लिए यहाँ आ रहे है। स्पेस एप्लिकेशन सेंटर ( सैक) इसरो अहमदबाद, इसरो के ही अधिकृत स्पेस ट्यूटर “आकार ” के सहयोग से विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल यह आयोजन कर रहा है। यह खण्डवा के शिक्षा जगत के लिए बड़ी सौगात भी और अवसर भी जिसका लाभ हर विद्यार्थी को मिले इसके प्रयास होना चाहिए। इससे प्रेरणा पाकर कुछ विद्यार्थी भी इस स्पेस साईंस के क्षेत्र में अग्रसर होते है तो आयोजन की सार्थकता होगी। श्री सोलंकी ने बताया कि दिनांक 28 तारीख को 6 ब्लॉक के 7000 स्कूली विद्यार्थी और दिनांक 29 तारीख को 6 ब्लॉक के 5500 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से विद्यार्थियों को उपस्थित होने हेतु व्यवस्था की जा रही है

विद्याकुंज के डायरेक्टर श्री जय नागड़ा ने कहा यह कार्यक्रम विद्याकुंज जरूर आयोजित कर रहा है लेकिन यह खण्डवा का अपना आयोजन है जो सभी विद्यार्थियों को समर्पित है चाहे वे किसी भी माध्यम , किसी भी बोर्ड ,शासकीय या अशासकीय स्कूलों से हों। हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी इन शीर्ष वैज्ञानिको से संवाद बहुत सरल और सहज होगा। विद्याकुंज की प्रिंसिपल श्रीमती पल्लवी मालवीय ने पूरे तीन दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा बताई कि किस तरह कोई भी स्कूल अपने विद्यार्थियों के लिए आसानी से क्यूआर कोड स्केन कर अपना टाईम स्लॉट बुक कर सकता है। यह पूरी तरह निःशुल्क है और कक्षा छठवीं और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते है। कॉलेज के स्टूडेंट्स भी इसमें इसी प्रक्रिया से शामिल हो सकेंगे वहीँ पेरेंट्स के लिए विशेष सत्र 27 मार्च को सांय साढ़े पांच बजे उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित होगा। 

इस बैठक में सेंट जोंस कॉवेन्ट स्कूल के डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह सिकरवार , मेक्रो विजन स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री पायल बुटोला , सेंट पॉल स्कूल से श्री पिनेंन्द्र गुप्ता ,श्री ज्ञानेश करोड़ी के साथ ही शिक्षा विभाग से श्रीमती संगीता सोनवने, श्री आर एस शोरे, श्री संदीप जोशी , श्री प्रशांत दीक्षित ,श्री संजय निम्भोरकर श्री संतोष तिवारी सहित अनेक शालाओं के प्राचार्य उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026