लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिला जेल में दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा भजन सत्संग का हुआ कार्यक्रम।

अपराध के दलदल मे धंसे मानवों का ज्ञानदृष्टि द्वारा उत्थान संभव, ,आशानंद जी,

खंडवा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान शाखा भैरुंदा द्वारा शहीद जन नायक टंट्या भील जिला कारागृह खंडवा

मप्र मे दो दिवसीय बंदी आत्म उत्थान ध्यान शिविर के आयोजन में भजन और सत्संग के माध्यम से कैदियों के जीवन में बदलाव लाने हेतु कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वामी श्री आशानंद जी ने भजन-सत्संग के माध्यम से कैदियों को प्रायश्चित करवाते हुए सत्संग के माध्यम से बताया कि जीवन बहुत दुर्लभता से प्राप्त हुआ है। इस जीवन को किसी महापुरुष के सानिध्य मे रहकर जिया जाए तो जीवन अमृत मय हो जाता है । महापुरुषों का सानिध्य प्राप्त किए बिना शांति और प्रसन्नता असंभव है। जो व्यक्ति मनमुखी होकर जीवन जीता है, उसके जीवन का पतन हो जाता है और इसीलिए कहा गया है कि- “मन के मते न चलिए, मन पक्का यमदूत! ले डूबे दरिया मे, जाये हाथ से छूट! सर्व श्री आशुतोष महाराज जी कहते हैं कि – “मनुष्य जन्म से अपराधी नहीं होता, परिस्थितियां और संगती इंसान को अपराधी बना देती है और इंसान सलाखों के पीछे कलंकित जीवन जीता है”, इसलिए अच्छे लोगों की संगती करना चाहिए, अच्छे विचारों को सुनना चाहिए,मनुष्य जैसा सुनता है वैसा रास्ता चुनता है ।

सुनील जी ने बताया कि सत्संग के माध्यम से सैकड़ो कैदियों ने सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त की और 31 कैदी भाइयों ने आत्म ज्ञान प्राप्त कर आत्म ज्योति का साक्षात्कार दर्शन कर आनंद को प्राप्त किया एवं रत्नाकर डाकू से ऋषि वाल्मीकि तक की यात्रा करने का संकल्प लिया, अंगुलीमाल डाकू से संत अंगुलीमाल तक सफऱ तय करने का प्रण लिया।

जिला जेल में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना मान्गुंल्ये ,जेल सहायक अधीक्षक हेमंत नागर

एवं समस्त जेल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026