कल से 19 मार्च तक नर्मदा नदी में नियमित जलप्रवाह रखने के आदेश जारी*

*आज से 19 मार्च तक नर्मदा नदी में नियमित जलप्रवाह रखने के आदेश जारी*
खण्डवा 17 मार्च 2026, भूतड़ी अमावस्या एवं गुडी पड़वा पर्व पर 17 से 19 मार्च तक ओंकारेश्वर, महेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों पर नर्मदा स्नान एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है। पर्व के दौरान श्रद्धालुगण नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद घाटों पर माँ नर्मदा जी की आराधना-पूजा करते हैं। अतः कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने पर्व को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किए हैं कि पर्व आयोजन अवधि में 17 से 19 मार्च तक तीनों दिन सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक नर्मदा नदी का जलस्तर एक समान व स्थिर रखा जाए, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में अधिकतम 3 टरबाइन चालू रखी जाएं तथा रात्रिकाल में विद्युत आपूर्ति की मांग कम होने की स्थिति में 3 से कम टरबाइन भी चलाई जा सकती हैं।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
