जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक संपन्न
खंडवा 17 मार्च 2006, जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति की बैठक मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टी देशमुख गौडा की अध्यक्षता में जनपद पंचायत खण्डवा के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले की शासकीय अशासकीय गौशालाओ के प्रबंधक उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम जिले में उपलब्ध गौचर भूमि पर चर्चा की गई। अंजनी माता गौशाला, नंदमोहन गौशाला, श्रीराम गौशाला के प्रतिनिधियों ने गौशाला की चरनोई भूमि पर अतिक्रमण की समस्या बताई। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौडा ने सभी समस्याओं का 15 दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए । उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गौशालाओ को मृत पशुओ के शव निस्तारण के लिए समाधि खाद प्रक्रिया अपनाई जाए। बैठक में सभी गौशालाओ के संचालकों से कहा गया कि साल भर की आवश्यकता अनुसार भूसा सुरक्षित रखें। सभी गौशालाओं के प्रबंधको को किसानो से संपर्क कर भूसा दान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी अपर कलेक्टर श्रीमती गौडा ने कहा। बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर हेमंत शाह ने गौशालाओ में “हिरण्य गर्भा योजना” के तहत पशु नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा