खंडवा: गणगौर एवं ईद को लेकर कोतवाली में सर्व समाज की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर
खंडवा: गणगौर एवं ईद को लेकर कोतवाली में सर्व समाज की बैठक, शांति व्यवस्था पर जोर
खंडवा में आगामी गणगौर और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से कोतवाली थाना परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में खंडवा CSP अभिनव बारंगे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, नगर निगम उपायुक्त श्री सिटोले सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सभी धर्म समाज के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की बात कही।
👉 प्रशासन ने सभी से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखें।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा