लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: बलवाड़ा-सिंगोट के बीच खेतों में लगी आग, 112 टीम और ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में सोमवार को खेतों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ग्राम बलवाड़ा और सिंगोट के बीच डेरे नाले के पास खेतों में लगी थी, जिससे आसपास के किसानों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल आरक्षक गणेश जांबेकर और पायलट नितेश बारे ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

 

बताया जा रहा है कि आग खेतों में फैलने लगी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग की वजह से खेतों में रखे किसानों के सिंचाई पाइप जल गए, लेकिन अन्य किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

 

ग्रामीणों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के खेत सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों ने डायल 112 टीम और ग्रामीणों की तत्परता की सराहना की।

 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026