खंडवा: करोड़ों की लागत से बने स्विमिंग पूल पर विवाद, नगर निगम ने संचालक को हटाकर लगाया ताला
खंडवा। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए स्विमिंग पूल को लेकर विवाद सामने आया है। लंबे समय के इंतजार के बाद शुरू हुए इस स्विमिंग पूल में संचालक कंपनी और मैनेजमेंट टीम के बीच चल रहे विवाद के चलते शनिवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली कराकर स्विमिंग पूल पर ताला लगा दिया।
जानकारी के अनुसार स्विमिंग पूल का संचालन एक निजी कंपनी को सौंपा गया था, लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी के मालिक और मैनेजमेंट से जुड़े कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा था। कंपनी के मालिक ने नगर निगम में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कंपनी के मैनेजर द्वारा स्विमिंग पूल पर कब्जा कर लिया गया है और संचालन पर नियंत्रण कर लिया गया है।
शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए स्विमिंग पूल को खाली कराकर वहां ताला लगा दिया। इस दौरान कर्मचारियों और संचालक पक्ष के बीच बहस की स्थिति भी बनी।
वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों का कहना है कि वे केवल कर्मचारी नहीं बल्कि कंपनी के पार्टनर हैं और स्विमिंग पूल के संचालन में उन्होंने भी आर्थिक निवेश किया है। उनका आरोप है कि उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और उन्हें उचित समर्थन नहीं मिल रहा है।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। फिलहाल स्थिति को देखते हुए स्विमिंग पूल को अस्थायी रूप से बंद किया गया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
