खंडवा: महिलाओं की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, मोघट थाने में केस
खंडवा। शहर के मोघट थाना क्षेत्र में महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद किया गया, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार महिलाओं की शिकायत के आधार पर अतीक पिता हिरेखा, शफीक, नवाब, मुन्ना और रफीक निवासी इमलीपुरा, खंडवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
मोघट थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
