खंडवा में अभियोजन अधिकारियों के लिए एक दिवसीय विधिक कार्यशाला आयोजित खंडवा।


जिला अभियोजन संचालनालय खंडवा द्वारा अभियोजन अधिकारियों के विधिक ज्ञान और दक्षता के संवर्धन के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सिविल लाइन स्थित किशोर कुमार सभागृह में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन लोक अभियोजन संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के संचालक बी.एल. प्रजापति के निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम.एल. सोलंकी, उप संचालक लोक अभियोजन संचालनालय भोपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक टी.सी. बिल्लौरे ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं मोतीलाल नेहरू लॉ कॉलेज के प्राचार्य हरमिंदर सिंह चोपड़ा का स्वागत प्र. सहायक निदेशक विनोद कुमार पटेल द्वारा किया गया।
कार्यशाला में प्राचार्य हरमिंदर सिंह चोपड़ा ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, डिजिटल एवं साइबर फॉरेंसिक साक्ष्य, नए कानूनों, पॉक्सो अधिनियम तथा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन एडीपीओ हरिप्रसाद बांके द्वारा किया गया। कार्यशाला में एडीपीओ अनिल चौहान, लालसिंह बघेल, भवानीशंकर दांगी, भूरालाल बास्कल, मो. जाहिद खान, धीरेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती रूपेश्वरी शेन्द्रे, सुश्री उज्ज्वला परमार, सुश्री जया परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा रोशन सोलंकी, वैशाली मालवीय, खुशबू गरवाल, संचिता मण्डलोई, राजकुमारी पाण्डेय, विश्राम मोरे और महेन्द्र मोरे सहित कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
