लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित, 32 प्रतिभागियों को दिए प्रमाण पत्र

खंडवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत भवन जसवाड़ी में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम (प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेक्टर खंडवा की 5 प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और नवांकुर सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेडियाव गांव की सरपंच मीरा आनंद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण विकास में सामुदायिक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी ग्रामवासियों को मिलकर गांव के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपने गांव के विकास के प्रति जिम्मेदारी होती है। वहीं विकासखंड समन्वयक राजकुमार मलाकर ने परिषद की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में नवांकुर समिति निक्की वेलफेयर सोशल सर्विस सोसाइटी खंडवा से रोशनी झा ने आदर्श गांव की परिकल्पना पर विस्तृत जानकारी दी। सेक्टर खंडवा के मेंटर राहुल राठवे ने नवांकुर सखियों और प्रस्फुटन समितियों को एनजीओ के गठन, प्रबंधन प्रक्रिया और दस्तावेजीकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी 32 प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026