लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीईओ डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की, निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

खंडवा, 13 मार्च 2026।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को जनपद पंचायत खालवा की ग्राम पंचायत आवल्या रोशनी तथा जनपद पंचायत हरसूद के सभाकक्ष में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने जल संरक्षण के उद्देश्य से चल रहे “गांव का पानी गांव में” अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायतराज, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण आजीविका मिशन और पीएम पोषण योजना सहित अन्य प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

सीईओ डॉ. गौड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत लंबित शिकायतों का संतोषजनक और शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, एपीओ, एडीईओ, पीसीओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायक भी बैठक में उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026