ओंकारेश्वर में श्रद्धालु अब वृद्धाश्रम में कर सकेंगे रक्तदान, वीआईपी दर्शन की मिलेगी सुविधा

खंडवा, 13 मार्च 2026।
रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में एक नई पहल शुरू की है। अब ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम में रक्तदान कर सकेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले रक्तदान केंद्र प्रसादालय में संचालित किया जा रहा था, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इसे मंदिर के नजदीक स्थित वृद्धाश्रम में स्थानांतरित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। खास बात यह है कि ओंकारेश्वर में रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत निःशुल्क दर्शन की सुविधा भी दी जा रही है।
जिला प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ-साथ मानव सेवा का अवसर भी मिल रहा है और रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
