लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया गया,

खंडवा।। आज से हजारों वर्ष पूर्व तीर्थ नगरी अयोध्या में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, असी, मसी, कृषि, शिल्प, वाणिज्य और कला  के प्रणेता जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे देश के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंदिरो में श्री जी का अभिषेक, एवं विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान आदिनाथ की शांति धारा की गई, पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि गुरुवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में द्वितीय तल पर विराजमान 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म जयंती के अवसर पर पंडित निखिलेश जैन के निर्देशन में प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य देवेंद्र सराफ परिवार को प्राप्त हुआ। सचिव सुनील जैन ने बताया कि

धासपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के जन्म महोत्सव पर 48 श्रद्धालु परिवार द्वारा भक्तांबर मंडल विधान की पूजा की गई, साथ ही आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांति धारा करने का सौभाग्य भारत छाबड़ा
परिवार को प्राप्त हुआ, नवकार नगर मुनिसुब्रत जैन मंदिर में मुनि श्री विशेष सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तांबर मंडल विधान की संगीत में पूजा उत्साह के साथ की गई। कहान नगर आदीनाथ जैन मंदिर, मोधट रोड आदिनाथ जैन मंदिर, सेठी नगर चंद्रप्रभु जैन मंदिर मैं भी भगवान आदिनाथ जन्म महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र भटयांण,
दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी, नितिन जैन,सुनील जैन,अविनाश जैन,पंकज जैन प्रेमांशु जैन चौथमल जैन,राजमल जैन,पंकज सेठी सहित समाजजन उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सूक्ता डैम के चार गेट खुले, प्रशासन अलर्ट
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
July 31, 2026
खंडवा
किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
July 31, 2026
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
July 31, 2026
खंडवा
सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026