खंडवा में दो महिलाओं को जबरन दवाई पिलाने का आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो महिलाओं को जबरन दवाई पिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 10 से 15 लोगों ने मिलकर दोनों महिलाओं को जबरदस्ती दवाई पिला दी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह मामला खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। दोनों महिलाओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिलाओं को किस कारण से जबरदस्ती दवाई पिलाई गई।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा