युद्ध की आशंकाओं के बीच LPG गैस किल्लत की चर्चा, कॉल सेंटर व्यस्त होने से लोग परेशान; खंडवा गैस एजेंसियों ने की अपील
खंडवा। विश्व स्तर पर बन रही युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच देश में घरेलू एलपीजी गैस की संभावित किल्लत को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाद कई उपभोक्ताओं के मन में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इसी विषय को लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा में गैस एजेंसी संचालकों से बातचीत की गई। एजेंसी संचालकों ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। किसी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।
हालांकि, इन चर्चाओं के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिए कॉल सेंटर पर फोन कर रहे हैं। अत्यधिक कॉल आने के कारण कई बार कॉल सेंटर के नंबर पर फोन नहीं लग पा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई उपभोक्ता सीधे गैस एजेंसी कार्यालयों में भी संपर्क कर रहे हैं।
गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता चाहें तो यूपीआई पेमेंट के माध्यम से जैसे फोनपे या गूगल पे से गैस बुकिंग कर सकते हैं। इस माध्यम से बुकिंग करने पर सामान्य प्रक्रिया के तहत लगभग तीन दिनों के भीतर गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचा दिया जाता है।
एजेंसी संचालकों ने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा