खंडवा में खाद्य विभाग की कार्रवाई: 26 होटलों से 18 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

खंडवा..घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर तहसीलदारों और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों की टीमों ने होटल और ढाबों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 26 होटलों से कुल 18 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा था।
जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लगातार आपूर्ति भी मिल रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग फोन के माध्यम से करें, ताकि एजेंसी द्वारा उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए आगे भी निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा