एकीकृत बागवानी मिशन योजना पर कॉन्फ्रेंस आयोजित, विशेषज्ञों ने दी उन्नत प्याज उत्पादन की जानकारी

खंडवा। जिले के छैगांवमाखन स्थित डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के सभागार में एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बागवानी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों और संबंधित लोगों को उन्नत खेती और विशेष रूप से एक्सपोर्ट क्वालिटी प्याज उत्पादन के बारे में जानकारी दी।
कॉन्फ्रेंस में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण रमेश जोशी, कुलसचिव रवी चतुर्वेदी, एनएचआरडीएफ के डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, कृषि महाविद्यालय खंडवा के डॉ. मनोज कुरील (उद्यानिकी विशेषज्ञ) और उप संचालक उद्यान अजय चौहान सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्याज के उत्पादन, भंडारण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन के साथ-साथ निर्यात के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
उप संचालक उद्यान अजय चौहान ने बताया कि इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य किसानों और कृषि से जुड़े लोगों को नई तकनीकों और बाजार की संभावनाओं के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
