लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: दो पटवारी निलंबित आकस्मिक निरीक्षण में कर्तव्य में लापरवाही मिली, तत्काल प्रभाव से जारी हुए आदेश

खंडवा – जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वाले दो पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को तहसील कार्यालय छैगांवमाखन के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामने आई
अनियमितताओं के बाद की गई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कार्यालय की व्यवस्थाओं और राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान दो पटवारियों की कार्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम खंडवा ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है उनमें ग्राम संगवाड़ा में पदस्थ पटवारी आनंद कुलकर्णी और ग्राम देशगांव में पदस्थ पटवारी अनिल चौहान शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय छैगांवमाखन निर्धारित किया गया है। साथ ही निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर की इस कार्रवाई को प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और जिम्मेदारी में ढिलाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
