लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

इंदौर जोन (ग्रामीण) के आईजी अनुराग का खंडवा में दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न दूसरे दिन पुलिस लाइन में परेड निरीक्षण, कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक

खंडवा – इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग के खंडवा जिले के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण का बुधवार को समापन हुआ। निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन खंडवा में परेड, बलवा परेड, शासकीय वाहनों और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पुलिस लाइन में परेड और बलवा परेड का निरीक्षण
आईजी अनुराग ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी (मूंदी) मनोहर सिंह गवली, एसडीओपी (हरसूद) लोकेन्द्र सिंह ठाकुर तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) अनिल कुमार राय सहित जिले के करीब 120 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

परेड कमांडर प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद तथा सहायक परेड कमांडर सूबेदार धर्मेन्द्र गौर रहे। निरीक्षण के दौरान बेहतर टर्नआउट और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

परेड के बाद बलवा परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसकी आईजी अनुराग ने सराहना की। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों को लेकर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शासकीय वाहनों और पुलिस लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण

आईजी अनुराग ने जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण करते हुए सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस और टूल किट सहित अन्य उपकरणों की जांच की। इस दौरान वज्र वाहन का भी अवलोकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वाहन चालकों को पुरस्कृत किया गया। वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को वाहनों की समय पर सर्विसिंग और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद रक्षित निरीक्षक कार्यालय में गार्ड कमांडर सूबेदार नितिन निंगवाल द्वारा 1-2-8 बल के साथ आईजी को सलामी दी गई। अच्छी कमांड और बेहतर टर्नआउट वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस सम्मेलन में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश
पुलिस सम्मेलन में जिले के लगभग 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं और सुझाव सुने।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने खंडवा जिला पुलिस के कार्यों और वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए पुलिस बल की चुनौतियों और कमी के बारे में बताया। साथ ही पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी।

आईजी अनुराग ने अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मनोज कुमार राय एक अनुभवी अधिकारी हैं और जनता की सेवा का अवसर मिलना गर्व की बात है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने, नियमित शारीरिक गतिविधियां करने और हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम अपनाने की सलाह दी।

इस दौरान पुलिस वेलफेयर के तहत लगाए गए आरओ प्लांट, वाहन शाखा, एसएएफ बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया।

अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में आईजी अनुराग ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों का समयसीमा में निराकरण करने और संपत्ति संबंधी अपराधों की पतासाजी तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
आईजी ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026