लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में जनसेवा का उत्सव: 500 से अधिक पंजीयन, 50 यूनिट रक्तदान के साथ स्वास्थ्य शिविर बना मिसाल

खंडवा में जनसेवा का उत्सव: 500 से अधिक पंजीयन, 50 यूनिट रक्तदान के साथ स्वास्थ्य शिविर बना मिसाल खंडवा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए निमाड़ एजुकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज, सिविल लाइन, खंडवा (म.प्र.) परिसर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। शिविर में विद्यार्थियों, शहरवासियों एवं विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों सहित 500 से अधिक पंजीयन हुए, जो समाज में स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और जनसहभागिता का सशक्त प्रमाण है। शिविर के दौरान लगभग 370 प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन एवं बीपी परीक्षण किया गया, जबकि 50 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। यह रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। संपूर्ण रक्तदान प्रक्रिया ब्लड बैंक टीम की उपस्थिति में सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में 15 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली (ऑर्थोपेडिक), डॉ. शिवेश कपूर, डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. महेन्द्र मोजहालदे, डॉ. जिनल पटेल एवं डॉ. फरीहा तरन्नुम (दंत चिकित्सक), डॉ. शैलेन्द्र (होम्योपैथी), डॉ. ऋतुराज वर्मा (आयुर्वेद), डॉ. नरेश कुमार लोधी (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं डॉ. वैश्वानी शाह (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. आस्था उबेज़ा एवं डॉ. शिखा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), तथा डॉ. हरीश यादव (ब्लड बैंक ऑफिसर) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त श्री कमलेश चौधरी (न्यूरोथेरेपी), श्री राजेश चौधरी (न्यूरोपैथी), श्री पंकज शर्मा एवं डॉ. सोनिल जैन (नेत्र परीक्षण), श्री रामसिंह रावत (नर्सिंग ऑफिसर), श्री अजय धाकसे (फार्मासिस्ट), श्री विजेन्द्र जुगतावत (सीनियर लैब टेक्नीशियन), श्री संतोष यादव (असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन) एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव द्वारा दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई। विशेष रूप से डॉ. आस्था उबेज़ा द्वारा महिलाओं के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें एनीमिया, महिला स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महिलाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस सफल आयोजन में सोसायटी के अध्यक्ष श्री संदीप गुप्ता, सचिव श्री प्रज्ञान गुप्ता, कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय एवं प्रबंधक श्री सतीश पटेल का विशेष मार्गदर्शन रहा। कॉलेज स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका के कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। खंडवा शहर में आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मानव कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में याद किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026