लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

प्रसून जोशी एवं संजय लीला भंसाली को मिलेगा राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान* *संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 एवं 2025 के 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की

खंडवा- संस्कृति विभाग ने गुरुवार को वर्ष-2024 एवं 2025 के अपने 8 राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की। संचालक, संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान, राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान की घोषणा की गई है। राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान 28 सितंबर, 2025 को इंदौर में, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 13 अक्टूबर, 2025 को खंडवा में, राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान 2 अक्टूबर, 2025 को भोपाल में एवं राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर, 2025 को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किये जाएंगे। राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान में सम्मान स्वरूप 20 लाख एवं अन्य सम्मानों में 5 लाख की राशि प्रदाय की जाएगी।

श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान गीत लेखन के लिये श्री प्रसून जोशी, दिल्ली एवं वर्ष-2025 का सम्मान निर्देशन के लिये श्री संजय लीला भंसाली, मुम्‍बई को प्रदान किया जायेगा। इसी तरह वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान संगीत निर्देशन के लिए श्री शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई को एवं वर्ष-2025 का पार्श्‍व गायन के लिए श्री सोनू निगम, मुम्‍बई को प्रदान किया जायेगा। वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान आनंदधाम, भोपाल एवं वर्ष-2025 का सम्मान पुनरुत्‍थान समरसता गुरुकुलम, पुणे को प्रदान किया जाएगा।


श्री नामदेव ने बताया कि वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान श्री प्रशांत पोळ, जबलपुर एवं वर्ष-2025 का सम्मान श्री लोकेन्‍द्र सिंह राजपूत, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष हिंदी सॉफ्टवेयर सर्च इंजिन, वेब डिजाइनिंग, डिजीटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजीटल ऑडियो विजुअल एडीटिंग आदि में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए दिया जाता है। इसी तरह वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान सुश्री रीता कौशल, ऑस्‍ट्रेलिया एवं वर्ष-2025 का सम्मान डॉ. वंदना मुकेश, इंग्‍लैण्‍ड को प्रदान किया जाएगा। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष अप्रवासी भारतीय के विदेश में हिंदी के विकास में किये गये अमूल्‍य योगदान के लिए दिया जाता है। वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस को एवं वर्ष-2025 का सम्मान श्रीमती पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका को दिया जाएगा। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष विदेशी मूल के उन व्‍यक्तियों को दिया जाता है, जिन्‍होंने हिंदी भाषा एवं उसकी बोलियों के विकास में उल्‍लेखनीय योगदान दिया हो। वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान डॉ. राधेश्‍याम नापित, शहडोल को एवं वर्ष-2025 का डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल को प्रदान किया जाएगा। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष हिंदी में वैज्ञानिक, तकनीकी लेखन एवं पाठ्य पुस्‍तकों के लिए लेखन क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान डॉ. के.सी. अजय कुमार, तिरूअनंतपुरम को एवं वर्ष-2025 का डॉ. विनोद बब्‍बर, दिल्‍ली को प्रदान किया जाएगा। यह सम्‍मान प्रतिवर्ष अहिंदी भाषी लेखकों और साहित्‍यकारों को लेखन सृजन से हिंदी की समृद्धि के लिए योगदान के लिए दिया जाता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में सनसनी: सुक्ता डैम के पास युवक की हत्या, इलाके में दहशत
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, एक ही परिवार के कई लोग घायल
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बारात में नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बिना सूचना गोदाम तोड़े जाने पर व्यापारी का आरोप, लाखों का नुकसान
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: बजरंग सर को लेकर मुस्लिम नेता का बड़ा बयान, शहर में चर्चा तेज
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा: दूध तलाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
April 9, 2026
खंडवा
नशे के खिलाफ सख्त अभियान की तैयारी, खंडवा पुलिस को दी गई विशेष ट्रेनिंग
April 9, 2026
खंडवा
सिंगाड़ तलाई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित POP मूर्तियां जब्त, मौके पर हंगामा
April 9, 2026
खंडवा
सिरपुर फाटे पर भावुक दृश्य, लोगों ने नम आंखों से खुद हटाए अतिक्रमण
April 9, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचा
April 9, 2026