कल से जिले के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे संगठन सृजन प्रभारी, खण्डवा में प्रेस वार्ता एवं कांग्रेस संगठन की बैठक लेंगे ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह…खंडवा जिला प्रभारी विपिन वानखेड़े एवं सह प्रभारी रीना बौरासी भी होगी शामिल

खण्डवा…मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार 3 जून, 2025 को कांग्रेस पार्टी की एक अहम राजनीतिक गतिविधि की साक्षी बनी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने यहां “संगठन सृजन अभियान” की औपचारिक शुरुआत की, कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को राहुल गांधी ने संबोधित किया.।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त करना समय की मांग है, बैठक में आगामी संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान” केवल एक सांगठनिक पहल नहीं, बल्कि वैचारिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है. “यह अभियान कांग्रेस की जड़ों को मज़बूत करेगा. सिर्फ पद बाँटना नहीं, बल्कि नेतृत्व खड़ा करना इसका मकसद है.”
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुरू किया गया “संगठन सृजन अभियान” एक राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक पुनर्गठन कार्यक्रम है. इसका मकसद पार्टी को बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक सशक्त करना, नेतृत्व को प्रशिक्षित करना और जनता से सीधा जुड़ाव स्थापित करना है. कांग्रेस इस अभियान के जरिए भविष्य की राजनीतिक लड़ाइयों के लिए संगठन को तैयार कर रही है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसी के तहत आज दिनांक 8 जून रविवार को कार्यकर्ताओ से संवाद करने हेतु बृजेंद्र प्रताप सिंह एआईसीसी प्रभारी संगठन सृजन अभियान जिला खण्डवा, विपिन वानखेड़े खण्डवा जिला प्रभारी,रीना बौरासी सह प्रभारी का संयुक्त दौरा होगा।
तय कार्यक्रमानुसार श्री सिंह 8 जून रविवार को प्रातः 10.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आगमन पश्चात वहा से खण्डवा के लिए प्रस्थान करेंगे।2.45 को खंडवा आगमन के पश्चात दोपहर 3:00 बजे गांधी भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है,जहा पर मीडिया से रूबरू होंगे।
तत्पश्चात 3.30 बजे खंडवा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पीसीसी / एआईसीसी डेलीगेट / प्रदेश पदाधिकारी / जिला पदाधिकारी /ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी वि.स. प्रत्याशी / लोकसभा प्रत्याशी जिला/जनपद/नगर पालिका / नगर परिषद / के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण /मंडलम सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे रात्रि विश्राम खंडवा में होगा।
9 जून सोमवार को प्रातः 10.00 बजे खण्डवा से हरसूद प्रस्थान करके प्रातः 11 बजे हरसूद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पीसीसी / एआईसीसी डेलीगेट / प्रदेश पदाधिकारी / जिला पदाधिकारी /ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी वि.स. प्रत्याशी / लोकसभा प्रत्याशी जिला/जनपद/नगर पालिका / नगर परिषद / के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण /मंडलम सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे वहा खण्डवा प्रस्थान करके रात्रि विश्राम खण्डवा में करेंगे।
10 जून मंगलवार को प्रातः 10 बजे खण्डवा से पंधाना प्रस्थान करके प्रातः 10.30 बजे पंधाना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पीसीसी / एआईसीसी डेलीगेट / प्रदेश पदाधिकारी / जिला पदाधिकारी /ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी वि.स. प्रत्याशी / लोकसभा प्रत्याशी जिला/जनपद/नगर पालिका / नगर परिषद / के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण /मंडलम सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे।वहा खण्डवा प्रस्थान करके रात्रि विश्राम खण्डवा में करेंगे।
11जून बुधवार को प्रातः 10 बजे खंडवा से मान्धाता प्रस्थान करके प्रातः 11.30 बजे मांधाता विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पीसीसी / एआईसीसी डेलीगेट / प्रदेश पदाधिकारी / जिला पदाधिकारी /ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी वि.स. प्रत्याशी / लोकसभा प्रत्याशी जिला/जनपद/नगर पालिका / नगर परिषद / के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण /मंडलम सेक्टर अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे एवं रात्रि विश्राम ओमकारेश्वर में करेंगे।12 जून गुरुवार को प्रातः 11 बजे ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए दिल्ली की ओर प्रस्थान करेंगे।
बता दे कि राहुल गांधी के दौरे से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कांग्रेस अब मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. पार्टी सांगठनिक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और जन-संपर्क के जरिए खुद को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।
Read Next
खंडवा “एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
खंडवा मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की* *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
खंडवा पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंडवा चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
खंडवा 603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
खंडवा ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
खंडवा आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार