लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया की जागरुकता के लिए आशा एवं आशा सुपरवाइजर की ली बैठक

खण्डवा 22 अक्टूबर 2024 – कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के निर्देशानुसार मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में आशा कार्यकर्ताओं व आशा सुपरवाइजर की बैठक ली गई। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्री करण सिंह भूरिया ने राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए लार्वा सर्वें कर लार्वा नष्ट करने को कहा। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया की जागरुकता के लिए जनसमुदाय को समझाईश दी जाये कि छतों पर अनुपयोगी कबाड़, टायर को न रखें ताकि पानी एकत्रित न हो सकें, घर के अन्दर व बाहर जल स्त्रोतों, बर्तनों को साप्ताहिक खाली कर साफ सफाई करें, घर के आस पास कूड़ा न फैंके, सार्वजनिक स्थलों में कन्टेनर की सफाई करें, फंव्वारे की सफाई करें, पूरी बाँह के कपडे पहनें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, जालीदार दरवाजे खिड़कियाँ लगा कर रखें। साथ ही बुखार आने पर नजदीकी शासकीय चिकित्सालय या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से खून की निःशुल्क जांच करावें। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण सिंह, बी.सी.एम. श्री. दिलीप नांदिया, व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : कार नें खाई कई पलटी. दो लोग घायल. डायल 112 नें भिजवाया हॉस्पिटल
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूर्तिकारों की समस्या लेकर हिंदू महासभा ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस पति पत्नी की परेशानी एवं समस्या सुनकर कलेक्ट्रेट में मौजूद लोग हो गए भावुक
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : जमीन मामले को लेकर कलेक्टर के सामने फूट-फूट कर रोया फरियादी. देखें कहां का है मामला
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : इस अजीबोगरीब समस्या को सुनकर कलेक्टर साहब भी रह गए दंग. जाँच का आश्वासन
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : हमारी कॉलोनी में एक-एक करोड़ के मकान लेकिन नहीं मिल रहा पानी, कलेक्टर साहब न्याय करो
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : शहर में कहां हुई है पानी की समस्या खत्म?हमारे मोहल्ले में तो हालत खराब कलेक्टर साहब
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मूल निवासी संगठन ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन.देखें क्या है मांग
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : मेरे पति की मौत के बाद ससुर ने मार लिया मेरा हक. कलेक्टर को शिकायत
June 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गेहूं से भरा ट्रक पलटा. ड्राइवर नें बताया अचानक ब्रेक हुआ फेल
June 9, 2026