मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए अपना समय अहंकार,फालतू काम में व्यर्थ ना करें,कुछ समय देव,शास्त्र,गुरु को भी समर्पित करें- मुनी श्री विनत सागर,,

नवकार नगर जैन मंदिर में मुनी संघ के सानिध्य में शुक्रवार पूजन प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन,
खंडवा।। आवश्यकता अविष्कार की जननी है, हम जिन वस्तुओं की चाह रखेंगे मार्ग हमें उस वस्तु की प्राप्ति की दिशा में प्रशस्त करेगा, शास्त्रों में श्रावक के छह आवश्यक कर्म बताये गये हैं,परंतु श्रावक इन आवश्यक कर्मों को भूलकर सांसारिक कर्मों को ही अपना लक्ष्य बनाता जा रहा है,श्रावक भूल रहा है धर्म है तो हम और समाज जीवित है, हम धर्म को अपनी आवश्यकता बनायें तो मार्ग का अविष्कार अवश्य होगा, यह उदगार मुनि श्री विनत सागर जी महाराज ने नवकार नगर जैन मंदिर में आयोजित प्रवचन माला के दौरान व्यक्त किये, मुनि श्री ने कहा छह आवश्यक कार्य भक्ति और निर्मल मन से देव, शास्त्र,
पूजा,उपासना आदि करने से सारे कार्य स्वयंसिद्ध हो जाते हैं, अपने मिले मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिए अपना कुछ समय देव, शास्त्र, गुरु को समर्पित करना होगा तभी हमारा यह मानव जीवन सफल होगा, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया की पूजन ,आराधन की महत्ता बताते हुये पूज्य श्रमण 108 विनतसागर महाराज ने बुधवार प्रवचन श्रंखला में उपरोक्त पुण्य प्राप्त करने वाली बातें कही, विदित होवे कि नवकार नगर जैन मंदिर में 18 अक्टूबर शुक्रवार से पूजन प्रशिक्षण शिविर पूज्य मुनिसंघ के सानिध्य में होने जा रहा है,जिसमें पूजन की विधि, महत्ता, फल,एवं श्रावकों द्वारा जाने अनजाने की जा रही त्रुटियों के बारे में मुनिराज द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा, मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन,प्रेमांशु जैन ने बताया कि 16 अक्टूबर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मंगलाचरण श्रीमती संतोष बैनाडा , चित्र अनावरण ,दीप प्रज्ज्वलन दिलीप,सुरेंद्र जैन ने किया, इससे पूर्व पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से शांतिधारा का सौभाग्य संजय जैन एस, ई,
म.प्र.वि.मंडल ने प्राप्त किया, मुनिसंघ की आहारचर्या श्रीमती वंदना अविनाश जैन एवं श्रीमती डिसेंट कल्याण जैन परिवार के सहयोग से संपन्न हुई बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का संचालन विपुल छाबडा ने किया, मुनि सेवा समिती अध्यक्ष विजय सेठी ने इस अवसर पर अधिकाधिक समाजजनो से शिविर मे उपस्थिति का अनुरोध किया,
चतुर्दशी के अवसर पर शाम दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में अडतालीस दीपकों से भगवान की आरती की गई, कार्यक्रम पश्चात आयोजित प्रश्नमंच पारितोषिक प्रायोजक श्रीमती सुलोचना बडजात्या ने वितरित किये।
Read Next

खंडवा: रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर ड्यूटी पर जवान! होमगार्ड्स की मिसाल
खंडवा किसी भाई की गाड़ी गुम हो गई हो तो अपना नंबर देख कर सनावद थाने पर संपर्क करें।
खंडवा
खण्डवा-इन्दौर मार्ग को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने के आदेश जारी*
खंडवा खंडवा पुलिस द्वारा “श्रवण माह” मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं कावड़ यात्री कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने क्षेत्र के कावड़ यात्रा संचालक एवं ढाबा संचालक कि बैठक आयोजित कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
खंडवा सक्षम, लायन्स एवं नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से सम्पन्न हुआ 524 वाँ नेत्रदान*
खंडवा मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
खंडवा अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*

खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग

खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद